April 23, 2026

शांतिभंग संभावना में हण्डिया पुलिस ने आठ लोगो का किया गया चलाना-

Spread the love

*शांतिभंग संभावना में हण्डिया पुलिस ने आठ लोगो का किया गया चलाना* हण्डिया प्रयागराज।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज अजय कुमार द्वारा थानाक्षेत्र में शान्तिब्यवस्था बिगाड़ने वाले अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के कड़ी में एसपी गंगापार व अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी हण्डिया डॉ0 भीम कुमार गौतम के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक हण्डिया धमेन्द्र कुमार दुबे के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक सूर्यप्रकाश दुबे चौकी प्रभारी बरौत व शिवांशु पाण्डेय चौकी प्रभारी सैदावाद द्वारा सूचना पर जमीनी विवाद व कब्जे दारी तथा आपसी रंजिश को लेकर विवाद करने तथा शांति ब्यवस्था बिगाड़ने के जुर्म में थाना क्षेत्र से कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपीगण फूलचन्द्र कुमार व आलोक कुमार निवासीगण जिरायत रामेश्वर उर्फ बड़ोखरा,राज कुमार यादव ग्राम अतरौरा हण्डिया मनोहर सिंह ग्राम बरौत विवेक कुमार व शिव प्रकाश तथा धीरज कुमार निवासीगण जोगापुर हण्डिया तथा सुलेमान खान वार्ड नंबर 11उचवा टोना हण्डिया प्रयागराज के आरोपीगण है पुलिस ने सभी के विरुद्ध सीआरपीसी की धारा 151/107/116 में चालानी कार्यवाही अमल में लायी गयी।