शांतिभंग के अंदेशा में एक युवक के विरुद्ध की गई कार्यवाही
मुट्ठीगंज प्रयागराज।प्रयागराज नगर थाना मुट्ठीगंज पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में आज एक युवक को गिरफ्तार कर उप जिलामजिस्ट्रेट नगर के समक्ष पेश किया है।गिरफ्तार आरोपी बाघम्बरी गद्दी अल्लापुर जार्जटाउन का निवासी है। जिला प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस आयुक्त रमित शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो की विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के
के अनुपालन में मुट्ठीगंज थानाध्यक्ष आशीष कुमार चौबे के नेतृत्व में उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह सिपाही मो0 अली के क्षेत्र में शान्तिब्यवस्था को लेकर क्षेत्र में भ्रमणशील थे इसी बीच सूचना पर ईसीसी कालेज परिसर से शांतिभंग के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया हिरासत में आये हुए युवक की पहचान प्रखर शुक्ल पुत्र अमित कुमार निवासी 147 ए बाघम्बरी गद्दी अल्लापुर थाना जार्जटाउन प्रयागराज उम्र 24 वर्ष के रूप मे हुयी।पुलिस ने क्षेत्र में शान्तिब्यवस्था बनी रहे जिसपर 151 में उसका चालान करते हुए न्यायालय भेजा।





More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-