August 14, 2026

शहीद नंदलाल के शव को राजकीय सम्मान से दी गयी अंतिम विदाई-

Spread the love

**शहीद नंदलाल के शव को राजकीय सम्मान से दी गयी अंतिम विदाई**

 

प्रयागराज: राजस्थान में सेना की फायरिंग रेंज में हुए धमाके में शहीद फौजी नंद लाल यादव का शव गुरुवार को हंडिया तहसील के ब्लाक सैदाबाद के गांव पहाड़पुर में लाया गया।

 

शहीद का शव विमान से बुधवार देर रात प्रयागराज लाया गया। आज गुरुवार की सुबह सेना की टीम शव लेकर गांव पहुंची। गांव में ही राजकीय सम्मान से शहीद को अंतिम विदाई दी गयी। गांव में आसपास के इलाके से जुटे लोग शहीद का नाम लेकर जयकारे लगा रहे हैं।

 

37 वर्षीय नंदलाल यादव सेना की 12 आर्म्ड रेजीमेंट यूनिट अंबाला पंजाब में सूबेदार के पद पर तैनात थे। इन दिनों यूनिट की एक बटालियन राजस्थान में फायरिंग ट्रेनिंग के लिए गई थी। उस आपरेशन के दौरान जिस टैंक से जवान जा रहे थे, उसमें अचानक धमाका हो गया।

 

इस दुखद घटना में उस टैंक में सवार सभी जवान शहीद हो गए।

 

शहीद सूबेदार की 13 वर्षीय बेटी लवी और 11 वर्षीय बेटा लकी है। नंदलाल का छोटा भाई भी सेना में तैनात है। आज गुरुवार की सुबह नौ बजे गांव में शहीद को राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई दी जानी है।