June 19, 2026

शव का पोस्टमार्टम न कराए जाने से क्षुब्ध परिजनों ने लगाया जाम-

Spread the love

शव का पोस्टमार्टम न कराए जाने से क्षुब्ध परिजनों ने लगाया जाम

 

वाराणसी। एक्सीडेंट में पति-पत्नी की मौत के लगभग 24 घंटे से भी ज्यादा समय बीतने के बाद भी शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु न भेजे जाने व चौबेपुर पुलिस द्वारा आनाकानी करने से क्षुब्ध परिजनों ने पाण्डेयपुर महाबीर मंदिर मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना पाते ही अर्दली बाजार चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। विदित हो कि रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधकर पति पारसनाथ 60 वर्ष, भोली देवी 55 वर्ष व पोता कार्तिक 6 वर्ष के साथ भोपापुर से खरगीपुर मोपेड से जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार चार पहिया वाहन नर टक्कर मार दी जिससे मोपेड पर बैठे पति-पत्नी बुरी तरह घायल हो गए। वहीं पोते कार्तिक को मामूली चोट लगी।