*शराब माफियाओं पर कौंधियारा पुलिस का चला हंटर एक तस्कर गिरफ्तार*
_यमुनानगर को बनाएंगे अपराध मुक्त माफिया जाएंगे सलाखों के पीछे डीसीपी सौरभ दीक्षित_
कौंधियारा (प्रयागराज) पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा के निर्देश पर डीसीपी यमुनानगर सौरभ दीक्षित के मार्गदर्शन में अवैध जहरीली शराब बनाकर बेचने वाले माफियाओं पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कौंधियारा पुलिस ने जहरीली शराब बनाने वाले माफियाओं के अड्डे में दबिश देकर रंगे हाथ 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक तस्कर कमलेश सोनकर पुत्र लल्लू सोनकर निवासी ग्राम गढैया खुर्द थाना कौंधियारा को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल बताते चलें कि पिछले कई दिनों से अवैध जहरीली शराब बनाने वाले शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस का लगातार हंटर चल रहा है, जिससे शराब की चोरी-छिपे तस्करी करने वाले माफियाओं के अन्दर इस समय हड़कम्प का माहौल है। आपको बता दें कि माफियाओं के अवैध साम्राज्य को नष्ट करने के लिए कई तरीके की योजना बनाई जा रही है जिससे कि और बड़ी कार्रवाई की जा सके क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों जो तस्कर शराब बनाकर बेचने का काम करते हैं उन्हें लगातार दबोच कर समय-समय पर पुलिस सलाखों के पीछे पहुँचा रही है लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से आम जनमानस में चर्चा है कि अगर इसी तरह आगे भी शराब माफियाओं पर प्रभावी कार्रवाई जारी रही तो निश्चित ही कौंधियारा क्षेत्र से पूरी तरह अवैध गोरख धंधा करने वाले माफियाओं का साम्राज्य ध्वस्त हो जाएगा और अवैध जहरीली शराब पर प्रतिबंध लगेगा। मीडिया को जानकारी देते हुए जारी चौकी प्रभारी शैलेंद्र यादव ने बताया कि अपने मुखबिर तंत्र को मजबूत बना लिया गया है, क्षेत्र में जो भी माफिया अवैध कारोबार करने का प्रयास करेंगे उन्हें कतई बख्शा नहीं जाएगा खासकर ग्रामीण इलाकों पर विशेष नजर है शराब माफियाओं को पूरी तरह नेस्तनाबूद करने के लिए योजना बनाई गई है आगे भी इसी तरह शराब बनाने वाले माफियाओं पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी। उक्त कार्रवाई करने में चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार यादव सिपाही रामजतन यादव और अरविन्द सिंह की अहम भूमिका रही।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-