*#अलीगढ़ ब्रेकिंग*
*शराब प्रकरण में अब तक 16 मुकदमें दर्ज, 38 अभियुक्त जेल भेजे गए, कठोर अभियोजन की तैयारी शुरू* ।
*शराब अपराधियों पर गुण्डा/गैगस्टर एक्ट की कार्यवाही हुई तेज़, अवैध पाई गई संपत्ति में _चार जगह पर करोड़ों की संपत्ति ध्वस्त की जा चुकी है_* ।
*ज्वाइंट डायरेक्टर प्रॉसीक्यूशन के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की लंबी बैठक बारीकी से 1-1 मामले पर भी चर्चा*
*एसएसपी अलीगढ़ ने फरार अभियुक्त ऋषि शर्मा पर इनाम 50 हजार रूपये से बढ़ाकर 75 हजार रूपये करने का भेजा प्रस्ताव ।*
*अभियुक्त ऋषि शर्मा के भाई, पत्नी, भांजे, बेटे सहित 05 को भेजा जा चुका है जेल* ।
*अभियुक्त ऋषि शर्मा व उसके साथियों पर 13 से अधिक मुकदमें दर्ज* ।
आज दिनांक 04.06.2021 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अलीगढ़ श्री *कलानिधि नैथानी * द्वारा 13 से अधिक मुकदमों के वांछित फरार अभियुक्त ऋषि शर्मा पर इनाम की राशि *50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रूपये करने का प्रस्ताव भेजा है* ।
गौरतलब है कि फरार अभियुक्त ऋषि शर्मा के परिवार के पाँच सदस्य भाई,पत्नी,भांजे,बेटे सहित 38 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है एसएसपी महोदय द्वारा गठित टीमों द्वारा *गिरफ्तार अभियुक्तों के ब्यान व निशादेही पर तथा प्रकाश में आये अभियुक्तों की धरपकड* के लिये अन्य राज्यों में दबिशों का सिलसिला जारी ।
इसी प्रकार अवैध संपत्तियों का ध्वस्तीकरण चार स्थलों पर किया जा चुका है- लोधा में दिगपाल का अवैध ट्यूबवेल तथा कर स्वामी गंगा सहाय का सरकारी भूमि पर दुकान ग्राम कलुआ में अवैध दुकान और कुलदीप बिहार में मुख्य अभियुक्त विपिन यादव का मकान का अवैध हिस्सा ध्वस्त किया जा चुका है ।
एसएसपी महोदय द्वारा ज्वाइंट डायरेक्टर अभियोजन व पुलिस अधीक्षक नगर/देहात/यातायात/अपराध जो कि गठित चार प्रमुख टीमों के मुखिया है, के साथ कैम्प कार्यालय पर लम्बी बैठक की गयी जिसमें जमानत स्पष्टीकरण ,बेल अपोजिशन, एनएसए लगाने तथा प्रत्येक अपराधी के संबध में फाइल तैयार करनें व विवेचक को बरामदगी आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देने तथा चेक लिस्ट बनाने हेतु आदेशित किया गया ।
*एसएसपी द्वारा गठित टीमों द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रखते हुये दबिशों एवं अवैध संपत्तियों के ध्वस्तीकरण का सिलसिला जारी है* ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-