‼️ *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ _कलानिधि नैथानी_ के निर्देशन में मात्र 57 दिवस के अंदर शराब कांड से संबंधित समस्त 33 मुकदमों मैं चार्ट शीट लगी – एसएसपी कलानिधि नैथानी ने आज मीटिंग कर और भी कठोरतम कार्रवाई के आदेश जारी किए।* ‼️
◆ *निकट पर्यवेक्षण के चलते पुलिस को पहली सफलता प्राप्त शराब माफिया अभियुक्त अनिल चौधरी की चल संपत्ति कीमत करीब 5 करोड़ 3000000 गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14 (1)के अधीन जप्त करने के आदेश प्राप्त*
👉 *यह बता दें कि 27 मई को घटित घटना के क्रम में अब तक कुल 33 मुकदमे दर्ज किए गए* जिसमें
◆मृत्यु से संबंधित 13 मुकदमें
एवं
◆विवेचना के क्रम में विभिन्न फैक्ट्री जहरीली शराब आदि बरामदगी के संबंध में 20मुकदमे दर्ज किए गए थे
🔸 *एसएसपी ने शुरुआत से ही 6 टीमें गठित कर* बहुत ही तेजी से कार्य प्रारम्भ किया और *लगातार निगरानी की गई*
🔸 उपरोक्त मुकदमों में *86 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए* ,
♦️ *पहली बार ऐसा हुआ* कि *समस्त प्रमुख अभियुक्तों को पुलिस द्वारा कस्टडी रिमांड में लेकर पूछताछ की गई* और लगातार बरामदगी सुनिश्चित की गई ।*
♦️ *कुल- भारी बरामदगी का विवरण इस प्रकार है :*
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशांदेही के आधार पर
#05 अवैध शराब फैक्ट्री (एक फैक्ट्री गुडगाँव में),
#7505 लीटर अवैध शराब,
#9366 ढक्कन, 4672 रैपर, 10202 QR कोड,
#01 हजार लीटर से अधिक स्प्रिट, #250 से अधिक अवैध शराब की पेटी पैंकिग कार्टून सहित,
#06 वाहन,
#01 सील पैक मशीन, 02 ब्लोइंग मशीन, 02 ब्लोइंग मशीन स्टार्टर ,1 ब्लोइंग चैन मशीन, 1कम्प्रैशर मशीन मय कम्प्रैशर टेंक, 02 बोतल पर सील लगाने वाली मशीन, 1चैन वाली सिलिंग मशीन,
#9100 प्रीफोम (मोल्डिंग इजेक्शन), #खाली पव्वा बोतल कुल = 24095
# भारी मात्रा में अन्य पैकिंग व सीलिंग मटेरियल
🔸 *रिकॉर्ड टाइम 57 दिनों में इतनी वृहद विवेचनाओँ को चार्जशीट किया गया।*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कलानिधि नैथानी महोदय* द्वारा आज *दिनांक 24.07.202*1 को *पुलिस लाइन सभागार* में पंजीकृत *गैंगस्टर अधिनियम* की *05 विवेचनाओं* के संबंध में जब्तिकरण की कार्यवाही की समीक्षा की गई तथा चार अन्य मामलों में भी दो दिवस के अंदर *गैंगस्टर अधिनियम के तहत चार अतिरिक्त मुकदमे* दर्ज करने के आदेश दिए
🔸 *प्रत्येक सप्ताह कम से कम 2 मामलों में जब्तिकरण करने के आदेश दिए गए ।*
🔸 *यह सिलसिला कल दिनांक 25.07.2021 से शुरू करने के निर्देश दिए गए ।*
🔸 *5 अन्य अपराधी सहित एक दर्जन और अपराधियों को माफिया घोषित कराने के आदेश दिए गए इनके प्रमुख नाम निम्नवत हैं – मदन गोपाल, विजेंद्र कपूर ,गंगाराम प्रधान ,दिलीप उर्फ छोटू व अनिल डिबई आदि।*
🔸 *17 अपराधी पिछले माह 4 सीट किया गया था उनकी हिस्ट्रीशीट खुल चुकी है* और इस सप्ताह जो हाल फिलहाल में चार्जशीट हुए हैं ऐसे *30 अन्य अभियुक्तो की भी हिस्ट्रीशीट खोलने के आदेश दिए गए,-जिससे इनकी ताउम्र निगरानी हो सके ।*
‼️ *प्रत्येक गैंग का गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराने के साथ साथ अलग से _गैंग पंजीकृत_ करने के भी आदेश ताकि इनका गैंग अलग नाम पाकर अभिलेखों में आने वाले दशकों तक विशेष नाम से जाना जाए और इन पर उचित निगरानी हो सके ।* ‼️
उपरोक्त मीटिंग में ज्वाइंट डायरेक्टर प्रॉसीक्यूशन समेत सभी एडिशनल एसपी एवं समस्त क्षेत्राधिकारी सहित समस्त गैंगस्टर अधिनियम के विवेचक भी शामिल रहे
◆ एसएसपी स्तर पर प्रत्येक शनिवार मीटिंग के भी आदेश जारी, क्षेत्राधिकारी को करनी होगी प्रतिदिन समीक्षा

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-