*शंभू नाथ कॉलेज की एक छात्रा का हुआ अपहरण*
*एक बालिका समेत चार लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली*
*धर्म परिवर्तन कराकर बालिका से निकाह करने के प्रयास के चलते हुआ अपहरण*
*कौशाम्बी* चरवा थाना क्षेत्र के चौराडीह गांव की एक बालिका शंभू नाथ कालेज में पढ़ाई करती थी अपने घर से स्कूटी से छात्रा प्रतिदिन संभूनाथ कॉलेज शिक्षा ग्रहण करने जाती थी शिक्षा ग्रहण करने स्कूटी से संभूनाथ कॉलेज जा रही छात्रा का एक सप्ताह पूर्व स्कूल जाते वक्त रास्ते से बलपूर्वक अपहरण कर लिया गया है मामले में बालिका के पिता ने चरवा पुलिस को तहरीर दी है पुलिस ने एक बालिका समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद बालिका को पुलिस खोज नही सकी है बताया जाता है कि गैर धर्म के लोग बालिका को जबरिया उठा ले गए हैं उसका धर्म परिवर्तन कर निकाह करना चाहते थे एक सप्ताह से बालिका का कोई लोकेशन नहीं मिल रहा है जिससे परिजन परेशान हैं
गैर धर्म की बालिकाओं के धर्म परिवर्तन करा कर शादी करने के मामले को योगी सरकार ने गंभीरता से लिया और उत्तर प्रदेश में लव जिहाद करने वालों को कठोर दंड देने के मकसद से योगी सरकार ने लव जिहाद विरोधी अध्यादेश को मंजूरी दे दी है उसे विधानसभा में पारित कर दिया गया है लेकिन उसके बाद भी लव जिहाद करने वाले लोगों के मंसूबे कमजोर नहीं हुए हैं और उक्त कानून नियम को बलाए ताक पर रखकर धर्म परिवर्तन करा कर बालिका से शादी निकाह करने का प्रयास करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बार-बार कह रही है कि लव जिहाद करने वालों की खैर नहीं होगी लेकिन उसके बाद भी लव जिहाद की घटनाओं से बालिकाओं के परिजन परेशान हो उठते हैं चरवा थाना क्षेत्र में 7 दिनों पूर्व घर से कॉलेज जा रही एक बालिका को जबरिया उठा ले जाने और धर्म परिवर्तन करा कर निकाह करने की धमकी देने के मामले में एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं जिससे योगी की पुलिस की कार्यों का अंदाजा लगाया जा सकता है छोटे-छोटे मामले में बुलडोजर चलाने वाली पुलिस लव जिहाद के इस मामले में एक सप्ताह बाद भी रत्ती भर आगे नहीं बढ़ सकी है खबर लिखे जाने तक बालिका का सुराग नहीं लग सका हैl
FTR





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-