UP: व्यवसायी निकला अकूत संपत्ति का मालिक, ज्वेलरी तोलने और नोट गिनने की मशीन मंगानी पड़ी,,
जौनपुर. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के दौरान आय से अधिक संपत्ति को लेकर छापों का सिलसिला भी जारी है. ताजा मामला जौनपुर का है, जहां 2 सर्राफा व्यवसायियों के 5 ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापे (Income Tax Raid) मारे हैं. इस दौरान आयकर विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. आयकर विभाग की टीम को छापे में 50 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति का पता चला है. नगदी के अलावा अन्य मदों में संपत्ति का पता चला है. जौनपुर इलाके में दो सर्राफा कारोबारियों के यहां पिछले तीन दिनों से छापेमारी चल रही थी. छापेमारी की प्रक्रिया बुधवार देर रात समाप्त हुई।
जानकारी के मुताबिक, I-T टीम ने दो बड़े प्रतिष्ठानों समेत 5 ठिकानों पर छापेमारी की थी. भारी पुलिसबल के साथ I-T डिपार्टमेंट ने रेड की कार्रवाई को अंजाम दिया. आयकर विभाग की टीम लगातर 3 दिनों तक सर्राफा कारोबारियों के ठिकानों को खंगालती रही. इस दौरान टीम को 50 करोड़ से अधिक की आय से अधिक संपत्ति का पता चला. इस दौरान टीम मीडिया कैमेरे से लगातार दूरी बनाई रही. बीती देर रात कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम वापस लौट गई. नगर कोतवाली के गहना कोठी, किर्ति कुंज समेत 5 ठिकानों पर आईटी ने छापेमारी का अभियान चलाया था।
मंगानी पड़ी नोट गिनने की मशीन
नोट गिनने की मशीन और ज्वेलरी तोलने का कांटा भी छापेमारी के दौरान मंगाए गए थे. आयकर की टीम की वजह से अधिकांश नगर इलाके के ज्वेलर्स और छोटे कारोबारियों की दुकानें बंद रहीं. जौनपुर में आई टीम की छापेमारी की कार्रवाई आयकर निदेशक राजेश सिंह के नेतृत्व में पूरी की गई. जौनपुर में आए आयकर अधिकारी ने न्यूज़ 18 से फोन पर देर रात तक बड़ी कार्रवाई की जाने की बात बताई थी।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-