बिहार से MVD INDIA NEWS के लिए मो0 नदीम अख्तर की रिपोर्ट
व्रजगृह में ईवीएम को किया गया सील, बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक
बिहारशरीफ(नालंदा): जिले की 7 विधानसभा सीटों पर मंगलवार को हुए चुनाव के बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वज्रगृह में सील किया गया है। बिहार शरीफ के नालंदा कॉलेज और सोगरा कॉलेज के प्रांगण में मतगणना होनी है। जिसको लेकर दोनों मतगणना केंद्रों में ईवीएम को रखा गया है।
दोनों मतगणना केंद्र को अर्धसैनिक बलों के हवाले कर दिया गया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी है। बता दें वैश्विक महामारी कोरोना के कारण पहली बार नालंदा जिले में दो मतगणना केंद्र बनाया गया है।
बिहारशरीफ के नालंदा कॉलेज में 5 विधानसभा क्षेत्र अस्थावां, बिहारशरीफ, राजगीर, नालंदा और हरनौत को मतगणना केंद्र बनाया गया है। वहीं सोगरा कॉलेज में हिलसा और इस्लामपुर विधानसभा को मतगणना केंद्र बनाया गया है। जिले में मतगणना को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और कड़ी सुरक्षा के बीच वज्रगृह को सील करने का काम किया गया।


More Stories
पटना में लगे ‘अतीक अहमद अमर रहे’ के नारे-
अतीक अशरफ हत्याकांड का असर यूट्यूबर पत्रकारों पर अब पड़ने लगा-
मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक 9 राज्यों में लू की चेतावनी जारी की-