*मसाला व्यापारी हुआ ठगी का शिकार*,
*न्याय के लिए लगा रहा है कई दिन से थाने का चक्कर*
वाराणसी-थाना सिगरा अंतर्गत चन्दुआ छित्तूपुर वसुंधरा कालोनी निवासी मंगलम टेंडर्स के नाम से फर्म चला रहे मसाला करोबारी आशीष पांडे 40000 हजार रुपए ठगी का शिकार हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फेसबुक के माध्यम से आरोपी महेश सिंह निवासी जयपुर (राजस्थान ) ने व्यापारिक संबंध बनाने के बाद प्रोडक्ट के रूप में व्हाट्सएप पर जीरा मसाला का फोटो भेजा ।पिडित आशीष पांडे को जब माल पसन्द आ गया तो आरोपी महेश सिंह ने अपना आधार कार्ड अकाउंट नंबर पैन कार्ड अपना फोटो और दो दो व्हाट्सएप नंबर सब कुछ डिटेल भेज दिया और कहने लगा कि पूरे माल का 40% दिए गए एकाउंट में एडवांस जमा करना होगा उसके बाद माल पहुंच जाने पर पूरा पेमेंट करना होगा।
पीड़ित आशीष पांडे आरोपी महेश सिंह के झांसे में आकर ₹40000 अकाउंट में लगा दिया जिसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया तब पीड़ित को एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो गया है जिसके बाद पीड़ित ने न्याय के लिए थाना सिगरा का चक्कर लगाना चालू किया परंतु पीड़ितका आरोप है कि अभी भी ना ही उसका इस मामले में मुकदमा लिखा गया है और ना ही किसी तरीके की सुनवाई हुई है।
बृजेश ओझा✍️

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-