व्यय प्रेक्षकों के स्तर से प्रत्याशियों के व्यय लेखा पंजी/रजिस्टर का निरीक्षण 15, 20 एवं 25 फरवरी को
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्षदेव पाण्डेय ने बताया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के तहत प्रत्याशियों के व्यय लेखा पंजी/रजिस्टर का तीन निरीक्षण अनिवार्य रूप से मा0 प्रेक्षकगणों के स्तर से किया जाना है, जिसके तहत प्रथम निरीक्षण 15 फरवरी को द्वितीय निरीक्षण 20 फरवरी एवं तृतीय निरीक्षण 25 फरवरी, 2022 को किया जाना है। मा0 प्रेक्षक श्री आनन्द कुमार के स्तर से 254 फाफामऊ, 255 सोरांव, 257 प्रतापपुर तथा 258 हण्डिया विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों के लेखा रजिस्टर का निरीक्षण सर्किट हाउस के छोटे मीटिंग हाॅल में, ए0एम0 कृष्णन महादेवन के स्तर से 256 फूलपुर, 261 इलाहाबाद पश्चिमी, 262 इलाहाबाद उत्तरी एवं 263 इलाहाबाद दक्षिणी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों के लेखा पंजी/रजिस्टर का निरीक्षण सर्किट हाउस के बड़े मीटिंग हाॅल के प्रखण्ड-1 में तथा मा0 प्रेक्षक श्री एम0एस0 नेत्रपाल के स्तर से 259 मेजा, 260 करछना, 264 बारा एवं 265 कोरांव विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों के लेखा पंजी/रजिस्टर का निरीक्षण सर्किट हाउस के बड़े मीटिंग हाॅल के प्रखण्ड-2 में निर्धारित तिथियों पर किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा है कि समस्त निर्वाचन प्रत्याशी/प्राधिकृत अभिकर्ता निर्धारित तिथि पर पूर्वान्ह 10ः00 बजे से कोविड प्रोटोकाॅल के अनुसार निर्धारित व्यवस्था अनुसार यथाशीघ्र सम्बंधित विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की लेखा टीम व सहायक व्यय प्रेक्षक के माध्यम से कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि अनुपालन न करने की दशा में आईपीसी की धारा-171 व अन्य सुसंगत प्रावधानों के अन्तर्गत आयोग द्वारा प्रतिकूल कार्रवाई की जा सकती है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-