जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने गुरुवार को अपने कैम्प कार्यालय सभागार में आरओ, एआरओ की बैठक की इस उन्होंने चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी तैयारियां समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। पोलिंग स्टेशनों के स्कूली व पंचायत भवनों का स्थलीय निरीक्षण करके रिपोर्ट तैयार कर लिया जाए कि जिन मतदान केन्द्रों पर नजदीकी नव निर्मित भवन उपलब्ध हैं वहां मतदान केन्द्रों को उन भवनों में शिफ्ट कराने की कार्रवाई कराई जाए और सूची तीन दिन में दें। इन भवनों पर मतदेय स्थल संख्या व अन्य आवश्यक जानकारी निर्वाचनआयोग के निर्देशानुसार पेंट करायी जाये।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने डीपीआरओ को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी स्कूलों की बाउंड्री वॉल पूरी तरह तैयार हो जाये और हैण्ड पम्प चालू हालत में रहने चाहिए जहां रिबोर की आवश्यकता हो करा लें। पुरुष एवं महिला टायलेट अलग-अलग मय वाश बेसिन,बाल्टी,मग व पानी की व्यवस्था सहित सुनिश्चित हो जानी चाहिए। बीएसए को निर्देश दिए कि विद्यालयों में प्रकाश व पंखे हेतु विद्युत कनेक्शन सुनिश्चित करा लें। मतदान केन्द्रों के अंदर कहीं भी गड्ढे हों या पानी भरा हो तो उसे ठीक करा लें साथ ही रैम्प की व्यवस्था भी सुनिश्चित करायें। जहां निजी स्कूलों में मतदान केन्द्र बनाए गए हैं वहां भी चुनाव आयोग के निर्देशानुसार समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए और प्रमाण पत्र ले लिए जायें। वोटर लिस्ट में दर्ज दिव्यांगों की टैगिंग पूरी न किये जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में लापरवाही बरतने पर सूजाबाद के बीएलओ को निलंबित करने के निर्देश दिए और दो दिनों में सभी बीएलओ को टैगिंग का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। ऐसा न करने पर कत्तई बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बीएलओ को मतदाता पर्ची समय से बांटने तथा बैठक में समय से भाग लेने के कड़े निर्देश दिए।
साभार0

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-