कृष्ण मोहन उर्फ बग्गा
****************
⚡वाराणसी: बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर शुक्रवार को देर शाम तक शिक्षकों ने धरना दिया। इन शिक्षकों का कहना था कि उनकी नियुक्ति के पांच माह हो गए हैं। मगर वेतन का भुगतान नहीं हो रही है, जिले में ऐसे शिक्षकों की संख्या 400 से अधिक हैं। इनका चयन 68500 शिक्षकों की भर्ती में हुआ है।
धरना देने वालों में बड़ी संख्या में महिला शिक्षक भी थीं। इन शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों का अभी सत्यापन चल रहा है। बगैर सत्यापन के शिक्षकों के वेतन भुगतान नहीं किया जाएगा। धरना देने वालों में उदय प्रताप सिंह, आशुतोष मिश्र, चंद्रप्रकाश, पूजा सिंह, निधि, प्रीति, सुमेला रहमान आदि शिक्षकों का कहना है कि बगैर वेतन उनका काम कैसे चलेगा। कई शिक्षक दूसरे जिलों के हैं। यहां किराए पर रह रहे हैं। इसी तरह कई और समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है।
⚡शिक्षकों ने बताया कि उन्हें विवश होकर बेसिक शिक्षा कार्यालय आना पड़ा। देर शाम तक बेसिक शिक्षा अधिकारी जय सिंह से उनकी वार्ता चल रही थी। शिक्षकों का कहना था कि जब तक वेतन भुगतान का आदेश नहीं जारी होगा, उनका धरना चलता रहेगा।
www.mvdindianews.in

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max