November 6, 2026

*वीर सपूतों को तेलियाबाग चर्च कम्पाउंड, क्रिश्चियन कॉलोनी की ओर से दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि*

Spread the love

*वाराणसी*खबर वाराणसी से है आज दिन शनिवार की शाम कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले का विरोध जहाँ एक ओर पुरा देश कर रहा है। वहीं क्रिश्चियन समुदाय के लोगो भी विरोध प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। साथ ही कहा कि जिस तरह से हमारे देश के जवानों को कायराना तरीके से मारा गया है हम उस का घोर विरोध करते हैं। और साथ ही हम हमारे देश के प्रधानमंत्री जी से अपील करते हैं।कि शहीद जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए उनके भी 40 की जगह 400 सर काट कर लाओ तभी जाकर उन वीर सपूतों की शहादत को हम सच्ची श्रद्धांजलि दे पाएंगे, श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करते हुए पुरोहित *(धर्म गुरू)* ने कहा कि आतंकियों द्वारा आत्मघाती हमले में हमारे देश के 44 जवानों की शहादत बहुत ही दिल को झकझोर देने वाली घटना है।जिसका हम सभी देशवासी घोर निन्दा करते हैं और सरकार से अपील करते हैं कि हमारे देश के जवानों की शहादत को ध्यान में रखते हुए ठोस कदम उठाएं।और साथ ही देश में चैन,व अमन का महॉल कायम रक्खे।

साभार