राष्ट्रीय राजमार्ग दो स्थित विश्व सुंदरी पुल पर शनिवार सुबह बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इसमें दीपू उर्फ दीनानाथ यादव (35) और साथी भोला यादव (35) की मौत हो गई। दोनों चंदौली स्थित सराय छोटू के रहने वाले थे। अगर उन्होंने हेलमेट पहना होता तो शायद जान बच जाती।
रामनगर की तरफ से दीपू व भोला बिना हेलमेट पहने मोटरसाइकिल मलहियां की तरफ आ रहे थे। मोटरसाइकिल दीपू चला रहा था। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अचानक बेकाबू हो गई और मलहियां के पास सड़क के डिवाइडर से टकरा गई।
दीपू के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भोला गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में भोला का एक पैर भी टूट गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डिवाइडर भी क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोग भोला को बेहोशी की हालत में ट्रामा सेंटर लाए।…

More Stories
गड्ढे मे फंसकर अनियंत्रित कार रेलवे ट्रैक पर चढ़ी, युवक की मौत-
अनियंत्रित बोलेरो सड़क पर रखे ईंट से टकराई सात घायल-
अनियंत्रित टेंपो ने कार को मारी टक्कर-