*
आज दिनांक 14/11/2021* दिन रविवार को *न्यूक्लियस अकादमी( मधई पुर )* पर विश्व ब्राम्हण समाज के कोर टीम की मीटिंग आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न ग्राम से कोर टीम के सदस्यों ने प्रतिभाग किया साथ ही बाटी चोखा के प्रीति भोज का आयोजन था,
आज के कार्यक्रम में निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें प्रमुख रुप से १) संगठन के सदस्यता अभियान के विषय में लोगों को जागरूक किया गया जिसमें रिक्त ग्राम सभाओं से योग्य ब्राह्मणों को चयन करके बनारस के समस्त ग्राम सभा में व्याप्त होने के लिए प्रयास किया जाएगा इस पर चर्चा हुआ
2)आर्थिक सहायक सहायता हेतु भी चर्चा किया गया जिसमें प्राप्त सहयोग राशि को कैसे खर्च किया जाए और नियमित रूप से इस फंड को कैसे बढ़ाया जाए जिससे कि जरूरतमंद ब्राह्मण को मदद किया जा सके इस पर भी चर्चा हुआ
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु *न्यूक्लियस अकादमी (मधई पुर)* में कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें *सत्यम पांडे जी एवं नितेश पांडेय* जी *कोचिंग संचालक* के द्वारा बहुत ही उत्तम व्यवस्था किया गया था साथी बाटी चोखा के प्रीतिभोज का
भी आयोजन किया गया था जिसका सभी ब्राह्मण बंधुओं ने आनंद लिया और जिसके लिए आयोजक को आभार व्यक्त किया गया।
आज के कोर टीम में *संदीप दुबे जी* द्वारा विश्व ब्राह्मण समाज के सभी ब्राह्मण बंधुओं को उनके घर भांजी के विवाह *( दिनांक 29/11/2021)* को निमंत्रण देकर सबको पूरे विश्व ब्राह्मण समाज के परिवार को निमंत्रण दिया गया साथ ही उनकी भांजी के शादी में आने हेतु अनुरोध भी प्राप्त हुआ ।
आज के कोर टीम की मीटिंग बहुत ही सार्थक और सफल रहा जिसके लिए समस्त कोर टीम और आयोजक को हार्दिक शुभकामनाएं एवम् बधाई दी जाती है।
और जल्द ही पूरे विश्व ब्राह्मण समाज के सदस्यों के साथ वृहद समागम का आयोजन करने के लिए योजना बनाई जा रही है।।
धन्यवाद
*विश्व ब्राह्मण समाज टीम* जय परसुराम
सम्पादक : ए एम पान्डेय


More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ