विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम प्रधान श्रीमती संगीता गणेश जायसवाल जी द्वारा वृक्षारोपण कर के लोगों को पर्यावरण शुद्ध रखने के लिये किया गया प्रेरित! एस एम श्रीवास्तव की कलम से!

सोनभद्र! आज ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर ग्राम सभा म्योरपुर में हनुमान मंदिर परिसर (छठ घाट) पर ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल ने पौधरोपण किया, इस मौके पर यह ग्राम प्रधान महोदया ने बतलाया कि पूरी सृष्टि प्रकृति और पर्यावरण पर निर्भर है जीने के लिए जिस हवा, पानी, खाद्य की जरूरत होती है, वह पर्यावरण की देन है इनके बिना सृष्टि और किसी जीव की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हमारे आसपास का वातावरण पेड़-पौधे, नदी, जंगल, जमीन और पहाड़ आदि से घिरा है। इसी को तो प्रकृति कहते हैं इसी प्रकृति से हम बहुत कुछ लेते हैं, लेकिन बदले में हम प्रकृति को क्या देते हैं अगर प्रकृति संरक्षित होगी तो मानवीय जीवन सुरक्षित होगा इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश कुमार जायसवाल,रामदेव तिवारी, ग्राम रोजगार सेवक भूपेंद्र गुप्ता , अमित रावत, वार्ड सदस्य शिवकुमार पनिका, अभय अग्रहरी (पपलू), अमित जायसवाल, सफाई कर्मी सचिन कुमार, मुन्ना एवं ग्रामीण मौजूद रहे,।।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-