April 27, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर क्रांति फाउंडेशन के सदस्यों ने किया आनंद पार्क मे पौधारोपण-

Spread the love

*विश्व पर्यावरण दिवस पर क्रांति फाउंडेशन के सदस्यों ने किया आनंद पार्क मे पौधारोपण*

 

*लगातार 337 सप्ताहों से संस्था द्वारा चलाया जा रहा है प्रदूषण मुक्त बनारस अभियान*

 

*काशी के विभिन्न पार्कों व सार्वजनिक स्थलों पर लगातार किया जा रहा है पौधारोपण*

 

*हरी भरी व प्रदूषण मुक्त काशी ही हमारा एकमात्र लक्ष्य,लगाये गये पौधों की सुरक्षा भी जरूरी-ई०राहुल कुमार सिंह*

*****************************

प्रेस विज्ञप्ति

सेवा में,

सम्पादक महोदय,

दैनिक……………………

वाराणसी ।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्रांति फाउंडेशन संस्था के सदस्यों ने दुर्गाकुंड स्थित आनंद पार्क मे जमकर पौधारोपण किया।कार्यक्रम के दौरान मौजूद क्रांति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई०राहुल कुमार सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा लगातार पिछले 337 सप्ताहों से प्रदूषण मुक्त अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत काशी के विभिन्न पार्कों व सार्वजनिक स्थलों पर जमकर पौधारोपण किया जाता है।श्री सिंह ने बताया कि पौधारोपण के साथ लगाये गये पौधों का संरक्षण करना भी अति आवश्यक कार्य है जिसके लिए सतत् प्रयासरत रहना पड़ता है।श्री सिंह ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि काशीवासियों को प्रदूषण के दंश से मुक्ति मिल सके तथा काशी की आबोहवा को जहरीली होने से बचाया जा सके।काशी के हरित क्षेत्र को लगातार और घना करने तथा बढ़ाने से ही यह संभव है जिसके लिए क्रांति फाउंडेशन के सभी सदस्य लगातार प्रयासरत है।श्री सिंह ने सभी देशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति जागरूक होना होगा तथा अपने आसपास के क्षेत्रों मे हरियाली बढ़ाने के लिए प्रयास करना होगा।श्री सिंह ने घरों के भीतर भी पौधे लगाने को बढ़ावा देने पर जोर दिया जिससे घरों के भीतर भी शुद्ध हवा मे सांस ली जा सके।आज के अभियान मे ई०राहुल कुमार सिंह,शकुंतला देवी,मधु भारती,सागर यादव,मायापति यादव,अखिलेश पांडे आदि लोगों की उपस्थिति रही।

 

प्रेषक:

 

ई०राहुल कुमार सिंह

 

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य-समाजवादी लोहिया वाहिनी

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष-क्रांति फाउंडेशन

 

9935776310,6392702936