September 20, 2026

विवेक चुने गये रामलीला समिति के आठवी बार अध्यक्ष- सर्वेश कुमार यादव

Spread the love

*विवेक चुने गये रामलीला समिति के आठवी बार अध्यक्ष*।

**********************

*रामेस्वर*।

कोरोना काल मे योगी सरकार से रामलीला का मंचन करने के लिए मिले छूट के बाद आज प्राचीन रामलीला समिति बरेमा की बैठक के बाद विवेक सिंह को पुनः आठवी बार अध्यक्ष चुना गया। साथ ही वीरेंद्र प्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष और संचालन के लिये राजू सिंह को जिम्मेदार दिया गया।इस मौके पर विवेक सिंह ने कहा कोरोना से बचाव के साथ सरकार के सभी गाइड लाइन का पालन करते हुए प्रभु के लीला का मंचन किया जाएगा।इस मौके पर सतेंद्र तिवारी,अनिल सिंह,शुभम सिंह,राहुल सिंह,बुधिराम विश्वकर्मा,धीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।