वाराणसी। मंडुवाडीह थाना अंतर्गत टेलीफोन कालोनी (नई बस्ती) निवासी रामकुमार राय की विवाहिता पुत्री अनिता सिंह ने बीती रात फांसी लगाकर दी जान।_
_परिवारजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब आज सुबह परिवारजनों के बहुत आवाज देने पर भी वह नही उठी और कमरे के अंदर से कोई आवाज न आने पर भाई जितेंद्र ने जब रोशनदान से देखा तो उसके होश उड़ गए और भाई ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पिता की सुचना पर पहुंचे लहरतारा चौकी इंचार्ज ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई।_
_मृतका के पिता राम कुमार राय ने बताया कि अनिता की शादी अप्रैल 2017 में जलालपुर (जौनपुर) में हुई थी। शादी के तकरीबन 15 दिन बाद लड़की को ससुराल पक्ष वालों ने मायके पहुंचा दिया। तब से वह मायके में रह रही थी। उसने टीचर टीईटी की परीक्षा भी पास कर ली थी।_
_परिवार के लोग जब भी उससे दूसरी शादी की बात कहते वह मना कर देती। जिसके कारण अनिता डिप्रेशन में रहती थी। शायद इसी वजह से उसने खुदकुशी कर ली।_





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-