June 24, 2026

विवाद में बमबाजी करने वाला एक अभियुक्त दबोचा- अजय मिश्रा

Spread the love

*मीडिया अपडेट-थाना नौबस्ता*

 

*विवाद में बमबाजी करने वाला एक अभियुक्त दबोचा*

 

*कानपुर*। बुधवार देररात थाना नौबस्ता में पुराने विवाद के चलते बाइक सवारों ने युवक के घर के बाहर देर रात ताबड़तोड़ तीन बम चलाए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को दबोच लिया है।

 

घटनाक्रम के मुताबिक बक्तौरीपुरवा निवासी फूल सिंह ने बताया कि उनके बेटे आशीष यादव उर्फ बाबू का एक साल पहले न्यू श्याम नगर पुरानी बस्ती निवासी अंशुल यादव से विवाद हुआ था। जिसे लेकर वह बेटे से खुन्नस मानता है। इसी के चलते अंशुल अपने साथी के साथ बाइक से देर रात करीब 3:30 बजे उनके दरवाजे पर आया और दीवार पर ताबड़तोड़ तीन बम चलाए।

 

हमलावरों की यह हरकत मोहल्ले के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। पुलिस ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज करके एक अभियुक्त को हिरासत में लिया है अभियुक्त की पहचान अंशुल यादव निवासी न्यू श्याम नगर के रूप में हुई है। पुलिस अभियुक्त के अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

 

पूछताछ में निकलकर सामने आया कि दोनों पक्षों के अलग अलग ग्रुप बने हैं जो वर्चस्व को लेकर एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगे रहते है जिससे दोनों के बीच आये दिन गाली गलौज व मारपीट होती रहती है, घटना वाले दिन भी दोनों के बीच सोशल मीडिया पर गाली गलौज हुआ था।