June 14, 2026

विवाद करने के जुर्म में चार गिरफ्तार-

Spread the love

विवाद करने के जुर्म में चार गिरफ्तार

 

खीरी प्रयागराज।थाना खीरी क्षेत्र गाँव इंटवाकला व कौदी में कुछ लोगो को शांतिमाहौल खराब करना महंगा पड़ गया।स्थानीय पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर151में कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित न्यायालय के समक्ष पेश किया।एसएसपी प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा जिले में शान्तिब्यवस्था बनाये रखने हेतु सीआरपीसी की धारा में कृत कार्यवाही हेतु दिए गये आदेश के कड़ी में एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व सीओ मेजा विमल किशोर मिश्र के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक खीरी अनिल कुमार वर्मा के नेतृत्व में आज रविवार के दिन दरोगा अनुराग वर्मा कास्टेबल धनंजय वर्मा कास्टेबल विजय कुमार पटेल के साथ कानून ब्यवस्था दृष्टिगत क्षेत्र में भ्रमणशील थे तभी सूचना मिली कि ग्राम इंटवा व कौंदी में जानवरो व अन्य कारणों कर लेकर लोगो के बीच विवाद हो रहा है विवाद को लेकर बड़ी घटना की आशंका जताई गयी जिसके बाद भ्रमण कर रहे दरोगा दलबल के साथ पहुँचे एक पक्षीय दिनेश कुमार पुत्र राम प्रकाश गाँव इंटवाकला खीरी व ग्राम कौंदी उभय पक्षो के मध्य विवाद को एक पक्षीय अभिषेक साकेत उम्र 18 वर्ष, जितेंद्र रजक उम्र 21 वर्ष तथा सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम अकौरी थाना जनवा रीवा मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर थाने ले आये जहा आगे की कार्यवाही की गई।