आज भाजपा सरकार द्वारा बनाई गई भूमि अधिग्रहण बिल को राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृति ढ़िये जाने के विरोध में आज झरखण्ड की सभी विपक्षी दलों के द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास जी का पुतला दहन किया गया।
जमशेदपुर में झाविमो, जेएमएम,काँग्रेस, राजद के नेता और कार्यकर्ता एक जुलुश के रूप में सरकार विरोधी नारा लगाते हुए साकची गोलचक्कर पहुँच कर रघुवर दास का पुतला जलाया।
सभी दलों के नेताओ ने एक सुर में रघुवर भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार यह जनविरोधी नीति को वापस ले। इस भूमि अधिग्रहण बिल से यहां के आदिवासी मूलवासी भूमि से बेदखल हो जाएंगे। उनके पास पलायन के सिवा और कोई रास्ता नही बचेगा।आदिवासियों को पेशा कानून और संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकार छीन लिया जाएगा।
रघुवर भाजपा सरकार यह सब कॉर्पोरेट घराने अडानी,अम्बानी को मदद पहुंचाने के लिए कर रही है।
झरखण्ड के सभी विपक्षी दल इसका


पुरजोर विरोध करती है और करती रहेगी।
इसीके विरोध में 5 जुलाई को झरखण्ड बंद का आह्वान किया गया है।
आज के इस पुतला दहन कार्यक्रम में झाविमो के जिलाध्यक्ष बबुआ सिंह ,कला संस्कृति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक बाजपाई, वरिष्ट युवा नेता शिव शर्मा,अजय शर्मा, ,जे एम एम से जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन,हिदायतुल्लाह खान,फजल खान आर जे डी से अम्बिका बनर्जी और कांग्रेस के नेता उपस्थित थे…

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक