पुलिस अधीक्षक मीरजापुर श्री अमित कुमार द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव-2019 के परिपेक्ष्य में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 28.03.2019 को थानाध्यक्ष विवेकानन्द उपाध्याय मय हमराहियान, चौकी प्रभारी गैपुरा मनोज कुमार राय तथा स्वाट टीम के कर्मचारीगण के साथ मुखवीर खास की सूचना पर विश्वास करके तत्काल तत्परता पूर्वक कार्यवाही किये जाने पर विजयपुर ब्लाक से श्री अड़गडानन्द स्वामी आश्रम की ओर जाने वाली सड़क पर घेर कर अभियुक्त 1. अंकुश दुवे पुत्र संजय दुवे निवासी गोड़सर सरपती थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर उम्र 24 वर्ष 2. कुलदीप पाठक पुत्र रमाकान्त पाठक निवासी जिगना पूरब कोट थाना जिगना जनपद मीरजापुर उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त अंकुश दुवे के कब्जे से दो अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व दो अदद नाजायज जिन्दा कारतूस तथा अभियुक्त कुलदीप पाठक के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा 303 बोर व एक अदद नाजायज जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्तों से पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि उक्त नाजायज असलहा एक व्यक्ति को बेचने के लिये सुमित पाण्डेय निवासी बघेड़ा कलां थाना जिगना द्वारा दिया गया था ।
नाम पता अभियुक्तगण एवं उनका विवरण
अभियुक्त अंकुश दुवे सिविल से पालिटेक्निक किया है इसके पिता संजय दुवे का गोड़सर पाण्डेय मे RSD मार्का का ईट़ भट्ठा है । इसके विरुद्ध थाना जार्ज टाउन जनपद प्रयागराज मे हत्या का प्रयास , लूट ,डकैती, गैगेस्टर एवं गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत है ,





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-