*Brk.news 4 जुलाई 2021*
*विधुत विभाग के एक्सईएन के ख़िलाफ़ ईडी को पत्र।*
*आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले एक्सईएन उत्तर प्रदेश के दूसरे यादव सिंह साबित होंगे : फ़ैसल लाला*
आज आप प्रदेश उपाध्यक्ष फ़ैसल खान लाला ने विधुत विभाग के एक्सईएन के ख़िलाफ़ परिवर्तन निदेशालय के डायरेक्टर को पत्र लिखा है पत्र में कहा गया है कि रामपुर विधुत विभाग में एक्सईएन सदर के पद पर भीष्म कुमार लगभग डेढ वर्ष से तैनात हैं। जो बेहद भ्रष्ट किस्म के व्यक्ति हैं। जिन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए छोटे सेेे समय में आय से अधिक संपत्ति अर्जित कर ली है। इन्होंने पिछलेेे 1 वर्ष में लगभग 4000 से ज्यादा लोगों के विरूद्ध बिजली चोरी के नोटिस भेजे अथवा एफआईआर दर्ज कराई है। किंतु आज तक एक भी मामले में चार्जशीट दाखिल नहीं हुई है। बल्कि अधिकतर मामलों को मोटी रिश्वत लेकर रफा-दफा कर दिया गया। जिससे सरकारी राजस्व को करोड़ों का चूना लगा है। इन्होने ग्रामीण क्षेत्रोंं में लगी फैक्ट्रीयों को शहरी बिजली की सप्लाई मोटी रिश्वत केेे एवज में दी है। जिसका उदहारण पहाड़ी गेट से कैमरी रोड पर स्थित एक बड़ी फैक्ट्री की बिजली सप्लाई शहर से की जाती है। ऐसा करके इन्होने कानून का उल्लंघन किया है। रामपुर में बिना रिश्वत के उपभोक्ताओं को नये विधुत कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं जो लोग रिश्वत नहीं दे पाते उनसे 1 किलोवॉट के कनेक्शन के लिए अपना ट्रांसफार्मर और ख़म्बे ख़रीदने को कहा जाता है जिसमें एक्सईएन के साथ-साथ कई जेईयो की भूमिका भी संधिग्ध है।
यहां आपको यह बता देना भी अत्यंत आवश्ययक है कि भीष्म कुमार की कोठी जनपद रामपुर से बाहर मुरादाबाद में स्थित है और यह रोज़ अपनी सरकारी गाड़ी का दुरुपयोग करते हुए उसे जनपद रामपुर से बाहर अपने घर मुरादाबाद जाने आने में इस्तेमाल करते हैं। जिसका डीज़ल व गाड़ी की घिसावट का खर्चा सरकार को झेलना पड़ रहा है। जो न केवल इनका पद का दुरुपयोग है बल्कि सरकारी पैसे का गलत इस्तेमाल है।
चर्चा में है की भीष्म कुमार जी ने अपने इसी भ्रष्टाचार के गोरखधंधे से कई शहरों में बेनामी संपत्ति अर्जित कर ली है। जो अपने आप में गहन जांच का विषय है। यदि इस मामले की बारीकी से जांंच कराई जाती है तो भीष्म कुमार उत्तर प्रदेेश में दूसरे यादव सिंह साबित होंगे।
साथ ही इन्होंने अपने साथ हर्ष नाम के एक व्यक्ति को जोड़ रखा है जो किसी भी तरह की सरकारी नौकरी में नही है फिर भी वह सरकारी दफ़्तर में बैठकर खुलेआम एक्सईएन के लिए जनता से डीलिंग और उगाही करता है। भीष्म कुमार ने विभागीय कामों में भी हेराफेरी कर बहुत मोटा पैसा अर्जित किया है। जनपद के बड़े बकायेदारों सेेे सांठगांठ कर धन अर्जित करते हुए इन्होने विभागीय व प्राइवेट बकायादारों की ना तो आपूर्ति बंद की है और ना ही उन पर कोई कार्यवाही की है।
भीष्म कुमार अक्सर कहते हैं कि बिजली विभाग का कोई बड़ा अधिकारी जो मेरठ में तैनात है उससे उनका बड़ा अच्छा तालमेल है जो उनका कुछ नहीं बिगड़ने देगा। अपने इसी आका के बल पर वह इस प्रकार के खेल खेलते हैं और चर्चा तो यह भी हैै कि वह इस उच्च अधिकारी की दलाली व उगाह के लिए भी जाने जाते हैं। जो जांच का विषय है।
फ़ैसल लाला ने मांग की है कि मामला की जांच कराकर जनपद रामपुर में तैनात एक्सईएन भीष्म कुमार और उनके सहयोगियों केे विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज कर क़ानूनी कार्रवाई की जाए।
*Office@faisal lala*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-