चन्दौली सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक आवास पर किया घेराव ।
भाजपा विधायक के खिलाफ जमकर कर रहे हैं नारेबाजी, मुगलसराय विधायक साधना सिंह के खिलाफ कार्यवाही पर अड़े सपाई ,
सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह ने कार्यवाही तक आंदोलन जारी करने का किया ऐलान,
मुगलसराय विधायक साधना सिंह शनिवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र भाजपा के महासचिव पंकज सिंह के किसान कुंभ कार्यक्रम के दौरान स्वागत भाषण में सपा और बसपा के गठबंधन पर बोलते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती के ऊपर अवैध टिप्पणी की थी जिसको लेकर के सपाई पूरी तरह आक्रोशित होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी कर रहे हैं पूर्व सांसद रामकिशुन यादव पूर्व विधायक सैयदराजा मनोज सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता जुट करके भाजपा की मुगलसराय विधायक साधना सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही पर अड़े है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-