April 26, 2026

विधायक विजय मिश्रा को आज पुलिस ने अदालत में पेश किया-अजय मिश्रा

Spread the love

ज्ञानपुर से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को आज पुलिस ने अदालत में पेश किया । पेशी के बाद विजय मिश्रा को प्रयागराज जिले की नैनी जेल भेज दिया गया है ।

भदोही के पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि भदोही के जेलर अशोक कुमार गौतम ने जिला प्रशासन को पत्र लिख कर कहा था कि विधायक भदोही जिला जेल में सुरक्षित नहीं रह सकते ।
विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश के आगर ज़िले में 14 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था ।

भदोही पुलिस की एक टीम विजय मिश्रा को ले कर आज भदोही पहुंची, जहां गोपीगंज CHC में मेडिकल परीक्षण और कोरोना टेस्ट के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया ।और अदालत ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया ।