विधानसभा अध्यक्ष ने लिया माँ विन्ध्यवासिनी से आशीर्वाद ।
विन्ध्याचल , मीरजापुर । यू पी विधानसभा अध्यक्ष हॄदय नारायण दीक्षित ने माँ विन्ध्यवासिनी का विधिवत दर्शन दर्शन पूजन किया । दर्शनोपरांत जिलाधिकारी प्रवीणकुमार लक्षकार ने माँ विन्ध्यवासिनी का चित्र भेंट करते हुए अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया । होटल रत्नाकर में पत्रकारों से बात करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि विंध्यकोरिडोर से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा । योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के तमाम प्रमुख धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बना रखी है । जिलापंचायत चुनाव में माफियाओं के करीबियों को टिकट दिए जाने की बात का उन्होंने खंडन करते हुए कहा कि लगभग 15 उम्मीदवारों का टिकट परिवर्तन किया गया है । भाजपा बड़ी पार्टी है और अपने सम्मान के प्रति जागरूक रहती है । इस अवसर पर नगरविधायक रत्नाकर मिश्र , मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य , जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार , पुलिसअधीक्षक अजयकुमार सिंह , नगरमजिस्ट्रेट विनयकुमार सिंह , उपजिलाधिकारी सदर गौरव श्रीवास्तव , क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय इत्यादि मौजूद रहे ।



More Stories
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा और अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया-
कल एसओ ने विंध्य कॉरिडोर के मजदूरों को हड़काया-
अनुमानित कीमत ₹ 01 करोड़ के अवैध गांजा व ट्रक के साथ 03 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार-