September 27, 2026

*विद्युत पोल के साथ नए काम की हुई शुरुआत*

Spread the love

*वाराणसी चोलापुर*

*विद्युत पोल के साथ नए काम की हुई शुरुआत*

चोलापुर। क्षेत्र के लखनपुर, भरतपुर, उधोरामपुर, रौना खुर्द गांव में विद्युत पोल गाड़ कर नए काम की शुरुआत कराई गई। जिसका शुभारंभ चंदौली सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्रनाथ पांडेय के विद्युत प्रतिनिधि जयप्रकाश पांडेय ने कराया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने माला पहनाकर और मिठाई खिला कर जे.पी. पांडेय का स्वागत किया। इस दौरान लश्करपुर सहित कई गांव में निशुल्क एलईडी का भी वितरण किया गया। लश्करपुर गांव की एक बस्ती में आज तक विद्युतीकरण नहीं हो पाया था। जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी रोष था। आज सभी ग्रामीणों ने एक स्वर में जे.पी. पांडेय को बधाई दी। इस अवसर पर अशोक सिंह, सतीश सिंह, रविंद्र मिश्रा, सत्यम चौबे, राहुल सोनकर सहित दर्जनों लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।