October 15, 2026

वित्‍त मंत्रालय ने स्‍वीटजरलैंड में भारतीयों के कथित काले धन से संबंधित मीडिया की खबरों का खंडन किया- अजय मिश्रा

Spread the love

दिल्ली

 

वित्‍त मंत्रालय ने स्‍वीटजरलैंड में भारतीयों के कथित काले धन से संबंधित मीडिया की खबरों का खंडन किया है।मीडिया में ऐसी खबरें आई हैं कि स्‍वीटजरलैंड के बैंकों में भारतीय नागरिकों का धन 2020 के आखिर में 20,700 करोड़ रूपये से अधिक हो गया है,इससे पहले जो 2019 के आखिर में 6,625 करोड़ रूपये था।स्‍वीटजरलैंड के अधिकारियों से आग्रह किया गया है कि वे अपने बैंकों में जमा राशि के बारे में भारत सरकार को जानकारी उपलब्‍ध करायें,भारत और स्‍वीटजरलैंड ने कर के मामलों में आपसी प्रशासनिक सहयोग पर बहुपक्षीय संधि पर हस्‍ताक्षर कर रखे हैं। दोनों देशों ने बहुपक्षीय सक्षम प्राधिकार समझौते पर भी हस्‍ताक्षर कर रखे हैं,इस समझौते के आधार पर दोनों देशों के बीच वित्‍तीय खातों की जानकारी के आदान-प्रदान के लिए 2018 से ही एक प्रणाली सक्रिय है।