*वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने उत्तर प्रदेश बजट 2021-22 को अंतिम रूप दिया*
*वित्त मंत्री कल पूर्वाहन 11:00 बजे प्रस्तुत करेंगे 2021-22 का बजट*
*बजट प्रस्तुतीकरण का डी डी यू पी पर किया जाएगा सीधा प्रसारण*
*बजट ‘उत्तर प्रदेश सरकार का बजट’ ऐप पर होगा उपलब्ध*
*गूगल प्ले स्टोर से किया जा सकेगा डाउनलोड*
लखनऊ…
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज यहां 10 कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर बजट 2021-22 को अंतिम रूप दिया।
वित्त मंत्री कल दिनांक 22 फरवरी 2021 को पूर्वाहन 11:00 बजे विधानसभा में उत्तर प्रदेश का 2021-22 का बजट प्रस्तुत करेंगे।
बजट प्रस्तुतीकरण का सीधा प्रसारण डी0डी0यू0पी0 पर किया जाएगा।
वित्त मंत्री ने बताया बजट 2021-22 पेपरलेस बजट होगा। बजट ‘उत्तर प्रदेश सरकार का बजट’ ऐप पर उपलब्ध होगा, जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि बजट 2021-22 उत्तर प्रदेश सरकार का पहला पेपर लेस बजट होगा।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-