November 3, 2026

वाहन चेकिंग कर रहे कार सवार बदमाशों ने व्यापारी को अगवा कर साढ़े चार लाख लुटे-

Spread the love

वाहन चेकिंग कर रहे कार सवार बदमाशों ने व्यापारी को अगवा कर साढ़े चार लाख लुटे

 

जंसा की घटना, मामले को दबाने के लिए थाने में पूरी रात चली पंचायत

वाराणसी।जंसा थाना क्षेत्र के कतवारुपुर में बीते सोमवार की दोपहर स्विफ्ट डिजायर कार से पुलिस वेश में वाहन चेकिंग कर रहे बदमाशों ने भदोही के व्यापारी वीर चौरसिया को जबरन उठाकर कार में बैठा कर भाग निकले। सोमवार की शाम लगभग 4:00 बजे जंसा थाना क्षेत्र के झबरा पानी टंकी के पास उसे छोड़कर कार सवार बदमाश भाग निकले। पीड़ित का आरोप है कि व्यापारी से बदमाशों ने साढ़े चार लाख रुपये भी लूट लिए है। पीड़ित के पक्ष से घटना की जानकारी जंसा पुलिस को दे दी गई थी,जंसा पुलिस ने पीड़ित को थाने पर बुलाकर उसको प्रताड़ित करने के बाद यह लिखवा लिया कि मेरे साथ कोई घटना नहीं घटित हुई है,आरोप ये भी है कि पूरी रात जंसा थाने पर मामले को दबाने के लिए मंगलवार की सुबह 5:00 बजे तक पंचायत चली।