*वाराणसी चोलापुर*
*वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु*
चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर पुलिस चौकी अंतर्गत जमुनीपुर गांव निवासी अमलेश पुत्र लवटू राम उम्र लगभग 32 वर्ष की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम को अमलेश अपने घरेलू काम से अपने ही गांव के निकट जमुनीपुर बाजार आया था और कार्य करने के बाद घर वापस जा रहा था तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया इस घटना को देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया क्षेत्र के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना एंबुलेंस 108 पर की और उसके बाद डायल 112 पर की सूचना पर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे पीआरबी 608 की पुलिस टीम ने घायल व्यक्ति को एंबुलेंस में बिठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर भिजवाया जहां पर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना परिवार में मिलते ही कोहराम मच गया।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
गड्ढे मे फंसकर अनियंत्रित कार रेलवे ट्रैक पर चढ़ी, युवक की मौत-