*उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग*
लखनऊ, जेएनएन। प्रदेश में एक अप्रैल 2019 से पूर्व लिए गए वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगवाने की अनिवार्यता को स्थगित कर दिया गया है। अब सियॉम यानी साइटी ऑफ ऑटोमोबाइल्स मैन्युफैक्चरर्स की मदद से नई वेबसाइट तैयार होगी, जिसके बाद नई तिथि घोषित होगी।
अभी तक एक दिसंबर से एचएसआरपी की अनिवार्यता लागू थी। इसको दिखाए बिना वाहनों से जुड़े सारे कामों पर रोक लगा दी गई थी। वहीं, डीलरों के पास नंबर प्लेटों का अभाव, एचएसआरपी के नाम पर मनमानी उगाही, मौजूदा पोर्टल पर लोड के कारण सभी को एचएसआरपी हासिल करना संभव नहीं हो रहा था। यही वजह है, लोगों की दिक्कत देखते परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने सोमवार को पुराना आदेश स्थगित कर दिया। अपर परिवहन आयुक्त ए.के पांडेय ने बताया कि पुराने वाहन मालिक परेशान न हों। नए आदेश के बाद ही इस दिशा में काम होगा।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-