April 20, 2026

वाराणासी कचहरी से चोरी हुई मोटरसाइकिल

Spread the love

*साधोगंज निवासी मो, फकरुद्दीन की बाइक कचहरी परिसर से गायब, कैन्ट थाने में हुआ मुकदमा दर्ज*

*बड़ागाँव/वाराणसी*

स्थानीय थाना क्षेत्र के साधोगंज बाजार निवासी पूर्व बीडीसी मो0, फकरुद्दीन की सुपर स्पेलैंडर बाइक UP65,BN 8402 से अपने निजी काम से कचहरी के अंदर वकील से मिलने गए थे ,बाइक को एसबीआई एटीएम के पास खड़ी किये थे, काम से लौट कर आये तो देखा कि बाइक गायब है। गाड़ी के डिग्गी में एटीएम कार्ड के अलावा 4 भाइयों के आधार कार्ड,पैनकार्ड सहित जरूरी कागजात एवं डायरी थी जिसे अज्ञात चोरों ने गाड़ी के साथ उड़ा दिया।
भुक्तभोगी ने 100 न, को सूचना देने के साथ कैन्ट थाने मे मामला दर्ज कराया, कैन्ट पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टर सतीश कुमार