बाबतपुर – लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को शहीद मेजर विकास सिंह का पार्थिव शरीर पहुचा, मेजर विकास सिंह सन ऑफ स्वर्गीय जितेंद्र सिंह 57 आरआर बी बटालियन में थे,एयरपोर्ट पर पार्थिव शरीर पहुचते ही वहाँ का माहौल गमगीन हो गया।अधिकारियों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दिया ।बताते चले कि मेजर विकास सिंह जम्मूकश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात थे सर्च ऑपरेशन के दौरान खाई में गिरने से मेजर विकास सिंह शहीद हो गए खाई में गिरने के बाद उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहाँ 14 अप्रैल को उनकी मृत्यु हो गए,एयरपोर्ट पर आलाधिकारियों द्वारा नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया गया, सेना के मेजर विकास सिंह का पार्थिव शरीर जब एयरपोर्ट पर पहुंचा तो वहाँ आलाधिकारि मौजूद थे, जिसमे एयरपोर्ट डायरेक्टर अनिल रॉय,सीआईएसएफ के कमाण्डेन्ट सुब्रत झा,निरीक्षक नीरज कुमार, उपनिरीक्षक संदीप कुमार,एसडीएम पिंडरा, सीओ पिंडरा एसओ फूलपुर,बाबतपुर चौकी इंचार्ज मनोज कोरी आदि के साथ साथ आलाधिकारि मौजूद रहे।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-