July 12, 2026

वाराणसी: 2 बजे के करीब गोली मारकर हत्या ।

Spread the love

बीती रात रविंदपुरी कालोनी में किराए के मकान में रहने वाले अमर सिंह की दोस्तो के साथ पार्टी के बाद उनके घर मे 2 बजे के करीब गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमर सिंह रोहतास बिहार के मूल निवासी है और यहां रविंदपुरी कालोनी के पत्नी और 3 बच्चो के साथ किराए के मकान में रहते थे

अमर सिंह की अपनी कोई मेडिकल स्टोर की दुकान नही है वह लंका के आसपास मेडिकल स्टोर की दुकानों और पैथलॉजी आदि पर कमीशन एजेण्ट के रूप में कार्य करते थे

क्षेत्राधिकारी भेलुपुर के अनुसार उनकी पत्नी ने बताया कि रात में घर मे ही उनके 2 दोस्त आये थे और लोग शराब आदि पी रहे थे और 2 बजे के आसपास तेज आवाज आने पर मैंने देखा तो मेरे पति गिरे हुए थे और उनके दोनों दोस्त भाग गए, पत्नी ने दोस्तो को शक्ल से पहचानने की बात कही है , नाम नही जानती है

पुलिस मामले की जांच में जुटी है, शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है