वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस तीन अप्रैल तक निरस्त, परिवर्तित मार्ग से चलेंगी 12 से ज्यादा ट्रेनें
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल स्थित फेफना- चितबड़ागांव- ताजपुर डेहमा- करीमुद्दीनपुर स्टेशनों के मध्य प्री-नान इंटरलॉक एवं नान इंटरलॉक कार्य के चलते इधर से गुजरने वाली गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहेगा।
इसके तहत गाड़ी संख्या 05445/05446 छपरा- वाराणसी सिटी- छपरा 26 मार्च से तीन अप्रैल तक निरस्त रहेगी। जबकि गाड़ी संख्या – 05170 वाराणसी सिटी-बलिया 30 मार्च से तीन अप्रैल तक और गाड़ी संख्या – 05159 बलिया-वाराणसी सिटी को 31 मार्च से तीन अप्रैल तक निरस्त रखा गया है।
इसके अलावा इधर से गुजरने वाली एक दर्जन गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इनमे शामिल गाड़ी संख्या – 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 25, 26, 27, 28, 29 30 मार्च एवं दो अप्रैल को परिवर्तित मार्ग औंड़िहार- मऊ- फेफना के रास्ते जाएगी। वहीं, गाड़ी संख्या – 15054 लखनऊ – छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस 25, 26, 27, 28, 30, 31 मार्च एवं एक अप्रैल को औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या -14008 आनन्दविहार टर्मिनस- रक्सौल एक्सप्रेस 29 और 31 मार्च को परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या – 15232 गोंड़िया-बरौनी एक्सप्रेस 29 मार्च व दो अप्रैल को परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते, गाड़ी संख्या – 14018 आनन्दविहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस 30 मार्च को परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाया जाएगा। इसके अलावा गाड़ी संख्या – 20503 डिब्रूगढ़ – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 29 से 30 मार्च और गाड़ी संख्या – 20505 डिब्रूगढ़ – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस एक अप्रैल को फेफना – मऊ – औड़िहार से रवाना होगी। गाड़ी संख्या – 11033 पुणे – दरभंगा एक्सप्रेस 30 मार्च को औड़िहार – मऊ – फेफना व एक अप्रैल को गाड़ी संख्या – 11034 दरभंगा – पुणे एक्सप्रेस फेफना – मऊ वाया औड़िहार के रास्ते चलेगी।
नई दिल्ली – डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन
रेलवे प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से नई दिल्ली – डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस के मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या – 20503/20504 डिब्रूगढ़ – नई दिल्ली राजधानी पांच अप्रैल से निर्धारित मार्ग के बजाय लखनऊ – सुल्तानपुर वाया वाराणसी प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या – 20505/20506 डिब्रूगढ़ – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का संचालन आठ अप्रैल से परिवर्तित मार्ग वाराणसी- प्रतापगढ़ वाया लखनऊ किया जाएगा।

More Stories
मोबाइल फोन पर आएगी ट्रेन में खाली बर्थ की जानकारी,
दिल्ली-वाराणसी सफर मात्र 3.33 घंटे में
ट्रेन में अब भी नहीं मिल रहा बेडरोल,