वाराणसी। लंका थाने में लक्सा के सिद्धगिरी बाग के रहने वाले दर्जी संदीप के खिलाफ रेप के साथ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। सुसुवाहीं की रहने वाली युवती ने बताया कि चार साल पहले वह ब्यूटी पार्लर में काम करने के लिए सिद्धगिरी बाग जाया करती थी।
इस बीच बगल के दर्जी संदीप से मुलाकात हुई। उसकी दुकान ब्यूटी पार्लर के बगल में थी। अजय ने अपने को अविवाहिता बताकर शादी करने की बात कही। झांसे में लेकर शारीरिक संबंध बनाया। जब युवती शादी के लिए दबाव बनाती तो आरोपी उसे टाल देता था। युवती से कई बार पैसा भी झूठ बोलकर ले लिया। युवती को पता चला कि वाह विवाहित है और उसे दो बच्चे हैं। युवती तहरीर पर गुरुवार की देर रात आरोपी के खिलाफ धारा 419, 420 व 376 के तहत केस दर्ज किया गया।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-