June 15, 2026

वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी प्रेस विज्ञप्ति-

Spread the love

*वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी*

 

*प्रेस विज्ञप्ति*

 

उपाध्यक्ष महोदय द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम मे वाराणसी विकास प्राधिकरण वाराणसी की संयुक्त प्रवर्तन टीम द्वारा आज दिनाँक 07-05-2022 को अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही संपादित की गयी।

 

*अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही*

 

*वार्ड- रामनगर*

 

1- रामनगर वार्ड संयुक्त अभियान के अंतर्गत ग्राम-हमीदपुर, थाना-मुगलसराय पर सत्येंद्र सिंह विकासकर्ता द्वारा बिना ले-आउट स्वीकृत कराये लगभग 20 बीघा में अवैध प्लाटिंग विकसित की गयी थी। थाना-मुगलसराय के अंतर्गत लगभग 05 करोड़ मूल्य की भूमि की अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया।

उक्त अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध प्राधिकरण प्रवर्तन टीम एवं थाना-मुगलसराय के सहयोग से अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

 

*उपाध्यक्ष महोदया द्वारा आमजनमानस से अपील की गयी है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से ले-आऊट अथवा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण न करें, अन्यथा की दशा में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी।*