*वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*वाराणसी विकास प्राधिकरण वाराणसी द्वारा वार्ड शिवपुर में की गयी अवैध निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही*
उपाध्यक्ष महोदय द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम मे वाराणसी विकास प्राधिकरण वाराणसी की संयुक्त प्रवर्तन टीम द्वारा *आज दिनाँक 05-05-2022 को अवैध निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तिकरण* की कार्यवाही संपादित की गयी।
*अवैध निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही*
*वार्ड-शिवपुर*
वार्ड-शिवपुर के अंतर्गत *श्री गुड्डू रिजवी पुत्र श्री सेन नजर हुसैन द्वारा मौज़ा-लोढ़ान, रिंग रोड के किनारे, शिवपुर वाराणसी* में लगभग 6.60×15.20 मी0 क्षेत्रफल में भू-तल पर दीवार व कालम का अवैध निर्माण करने पर उ0प्र0 नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत नोटिस दिनाँक 06-06-2019 को जारी किया गया था। नोटिस जारी तिथि से काफी समय व्यतीत हो जाने के बाद भी पक्ष अवैध निर्माण जारी रखने पर दिनाँक 13-06-2019 को सील की कार्यवाही की गयी। पक्ष द्वारा काफी समय व्यतीत हो जाने के शमन मानचत्रि प्रस्तुत नहीं किया था, जिससे स्पष्ट है कि पक्ष प्रश्नगत अनाधिकृत निर्माण को शमन कराने का इच्छुक नहीं है। तत्पश्चात अवैध निर्माण के विरुद्ध दिनाँक 30-01-2020 को उत्तर प्रदेश नगर योजना और विकास अधिनियम 1973 की धारा – 27(i) के अंतर्गत ध्वस्तिकरण आदेश पारित की गयी थी।
पक्ष द्वारा प्रश्नगत स्थल पर जी+2 अवैध निर्माण कराया गया था। जिसपर वाराणसी विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम एवं थाना-शिवपुर पुलिस बल के साथ प्रश्नगत अवैध निर्माण को आज दिनांक 05.05.2022 को ध्वस्तिकरण की कार्यवाही की गयी।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ