वाराणसी :मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा राष्ट्रीयगीत वंदे मातरम पर रोक लगाने के बाद आज पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में इसकी आग देखने को मिली है। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ पुतला फूंककर अपना विरोध प्रदर्शन किया है। साथ ही कमलनाथ के खिलाफ देशद्रोही का नारे भी लगाए।
आपको बता दें कि हालहीं में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के तहत कमलनाथ को वहां का मुख्यमंत्री बनाया गया। मुख्यमंत्री पद पर आसिन होने के बाद कमलनाथ ने मंगलवार को हर महीने की एक तारीख को राज्य मंत्रालय में वन्दे मातरम गायन की अनिवर्यता पर रोक लगाते हुए इसे नए रूप में लागु करने का निर्णय लिया है। साथ ही सभी सरकारी दफ्तरों में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम पर रोक लगा दिया है। इस बात पर आक्रोशित होकर हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ का पुतला फूंका है।
www.mvdindianews.in





More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-