April 27, 2026

वाराणसी रेनुकूट रोड पर हाथीनाला स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के पास वन भूमि पर हुये अतिक्रमण को भारी फारेस्ट फोर्स की सख्त कार्यवाही द्वारा हटा दिया गया- SM Srivastava

Spread the love

हाथीनाला में अतिक्रमण के प्रयास को फारेस्ट बल ने किया विफल!

एसडीओ केएम वर्मा के नेतृत्व में फारेस्ट फोर्स ने ढहाया अवैध अतिक्रमण!

 

सोनभद्र! वाराणसी रेनुकूट रोड पर हाथीनाला स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के पास वन भूमि पर हुये अतिक्रमण को भारी फारेस्ट फोर्स की सख्त कार्यवाही द्वारा हटा दिया गया है! वन भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को ले कर सख्त प्रभागीय वनाधिकारी श्री एम पी सिंह के निर्देश पर आज हाथीनाला स्थित मंदिर के आसपास अतिक्रमणकारियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से किये जा रहे अतिक्रमण को हटाया गया!

बताते चलें कि आज रेनुकूट वन प्रभाग के तेजतर्रार एसडीओ (M) श्री कुंजमोहन वर्मा की अगुवाई में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया! जिसमें दुद्धी बिण्ढमगंज पिपरी म्योरपुर रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी क्रमश: श्री दिवाकर दुबे, श्री विजेन्द्र श्रीवास्तव, श्री वीएन पाण्डे, श्री राजेश कुमार सोनकर और श्री धीरेन्द्र मिश्रा प्रभारी प्रोजेक्ट ( एसओ रानीताली), श्री दीपचंद डिप्टी रेंजर, श्री अमित कुमार श्रीवास्तव (वन दरोगा) श्यामलाल, विनीत कुमार सिंह, अरविंद तिवारी, फूलचंद यादव, कन्हैया लाल, संजीव कुमार, सत्येन्द्र कुमार सिंह(म्योरपुर से) गोविन्द कुमार गोड़(म्योरपुर से) आदि फारेस्ट अधिकारी और जवानों की सख्त कार्यवाही में अवैध रुप से लगे पीलर व लोहे की जाली को ढहा दिया गया! हालांकि इस दौरान नेतृत्व कर रहे श्री वर्मा और अन्य अधिकारियों को लोगो का भारी विरोध झेलना पडा़ मगर सख्त मिजाज एसडीओ ने किसी की परवाह नहीं और जवानों का मनोबल बढा़ये रखा!

 

वन विभाग की अतिक्रमण के विरुद्ध इस सख्त कार्यवाही से अतिक्रमणकारी दहशत में हैं और इलाके के बुद्धिजीवी पर्यावरण प्रेमी वन विभाग की सराहना कर रहे हैं!

 

News By SM Srivastava

CIB (National Advisor)