वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र और वहां की जनता के लिए कितना सजग है इसका उदहारण रविवार की देर रात देखने को मिला। प्रधानमंत्री ने वाराणसी निजी यात्रा पर पहुंचे अनुपम खेर के द्वारा वीडियो ट्वीट करने के बाद लिखे सन्देश के जवाब में कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि काशी का प्रतिनिधि होने के नाते वहां का विकास कर पा रहा हूं।शनिवार को वाराणसी पहुंचे अनुपम खेर ने रविवार की देर रात अपने ट्विटर अकाउंट पर एक आधे मिनट का वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में काशी के गंगा तट के घाटों का अनुपम दृश्य उन्होंने कैद किया था। इस वीडियो के साथ साथ उन्होंने ट्विट्टर पर लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी!! कुछ वर्षों बाद वाराणसी जाने का अवसर प्राप्त हुआ। शहर की साफ सुथरी अवस्था देख कर मन ख़ुश हो गया। आपका देश के प्रति प्रगति का संकल्प ना केवल सराहनीय है, प्रेरणात्मक भी है। आपके नेतृत्व में देश सुरक्षित है और समृद्धि की और भी बढ़ रहा है।इस ट्वीट का जवाब प्रधानमंत्री ने एक सजग जनप्रतिनिधि की तरह दिया। उन्होंने अनुपम खेर के इस ट्वीट के जवाब में लिखा कि बहुत-बहुत धन्यवाद अनुपम खेर जी। काशी का प्रतिनिधि होने के नाते यहां का विकास मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यह सन्देश देर रात तक ट्विटर पर छाया रहा और सैंकड़ों लोगों ने इसे साझा भी किया।वहीं एक अन्य पोस्ट का पीएम ने जवाब देते हुए गंगा की स्वच्छता पर कहा कि – मां गंगा हमारे इतिहास और संस्कृति का केंद्र हैं। वह वर्षों से हमें पोषित करती आई हैं। इसलिए गंगा की स्वच्छता हमारा ही दायित्व है। काशी से जुड़े पीएम के दोनों ही पोस्ट देर रात तक सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे।

More Stories
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-