वाराणसी। कुछ दिन पूर्व सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा cccके कोविड-19 लैब का लोकार्पण किया था, उसमें जांच प्रक्रिया शुरू हो गयी। पहले दिन जांच के लिए 30 सैंपल आये हैं और इनकी रिपोर्ट 24 घंटे में आ जाएगी। इस लैब के जांच की क्षमता प्रतिदिन सौ सैंपलों की है।
बता दें कि अभी तक बीएचयू में कोरोना के जांच के सैंपल भेजे जाते हैं और जब ज्यादा सैंपल होते थे तो उसे लखनऊ के केजीएमयू भेजा जाता था। लेकिन अब मंडलीय अस्पताल में बने लैब में जांच प्रक्रिया की शुरआत हो जाने के बाद जांच में तेज़ी आएगी और बीएचयू लैब पर भी ज्यादा भार नहीं पड़ेगा। मंडलीय अस्पताल के एसआईसी बीएन श्रीवस्तव ने बताया कि यहां पर रियल टाइम (आरटी) पेरीमिरेज चेन रिएक्शन (पीसीआर) मशीन से जांच हो रही है।
कोरोना के संदिग्ध लोगों के सैंपलों की जांच अब तक बीएचयू लैब में होती रही है। बीएचयू लैब की प्रतिदिन की जांच क्षमता 15 सौ सैंपलों के जांच की है लेकिन वहां क्षमता से अधिक लोड है। इसलिए जांच रिपोर्ट चार से पांच दिनों में आ रही है। मंडलीय अस्पताल में जांच शुरू होने से बीएचयू का लोड काफी हद तक कम हो जायेगा।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ