मामला सारनाथ थानाक्षेत्र के आशापुर बाजार का है, जहां ज्ञानेंद्र जायसवाल उर्फ टिंकू का अपने चाचा डॉ अनिल जायसवाल से पारिवारिक मतभेद के बाद घटना हुई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान डॉ अनिल ने अपने दामाद को फोन कर मौके पर बुला लिया। वहीं आरोपों के मुताबिक घटनास्थल पर पहुंचे आरोपी ने टिंकू को लक्ष्य कर गोली चला दी, जिसमे टिंकू बाल बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी टिंकू के चाचा का दामाद है, जिसकी लगभग एक माह पूर्व इंटरकास्ट मैरिज हुई थी। इस मामले में पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी का कोई अपराधिक इतिहास है या नहीं। वहीं घटना में प्रयुक्त असलहा भी लाइसेंसी है अथवा गैरकानूनी ये भी जांच का विषय है। हालांकि पीड़ित पक्ष की माने तो पुलिस मामले को रफा दफा करने में जुटी हुई है।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ