*वाराणसी*
*भारत बंद का समर्थन कर रही सपा नेत्री गिरफ्तार*
बड़ागांव वाराणसी आज किसान आंदोलन के मध्य नजर विरोध कर रही अन्य पार्टी के लोग जगह-जगह भारत बंद का समर्थन कर रहे है इसी कड़ी में बाबतपुर चौराहे पर समाजवादी पार्टी के पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग की सपा नेत्री कुसुम प्रजापति अपने दर्जनों महिला कार्यकर्ताओं के साथ बाबतपुर चौराहे पर विरोध करने जा रही थी कि रास्ते में मंगारी बाजार में पुलिस को सूचना लगते ही सभी गाड़ियों को रोक कर महिलाओं को उनके घर वापस भेज दिया गया लेकिन सपा नेत्री कुसुम प्रजापति पुलिस को चकमा देकर बाबतपुर चौराहे पर पहुंचकर बाबतपुर चौबे पुर मार्ग पर चलने वाली बस को अकेले ही रोकने का प्रयास कर रही थी कि मौके पर पुलिस ने पहुंचकर कुसुम प्रजापति को गिरफ्तार कर फूलपुर थाने भेजा।


More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ