वाराणसी। जिले में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक बार फिर कोरोना के कहर ने जिले की स्वास्थ्य विभाग को असमंजस में डाल दिया है। शनिवार को 9 लोगों के ठीक होने के बाद कोरोना के 4 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या अब 81 हो गई है, यह आंकड़ा बुधवार तक 77 था। वाराणसी में कोरोनावायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर आज जिले में 4 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमित हो की कुल संख्या 88 हो चुकी है। जिलाधिकारी कार्यालय से बताया गया कि बीएचयू से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज 4 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। दो का संबंध तबलीगी जमात में शामिल व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण पूर्व में कोरोना पॉजिटिव हुए मदनपुरा निवासी मरीज से है।दोनों मरीज में एक 70 वर्षीय महिला जोकि पूर्व पॉजिटिव मरीज की मां है व दूसरी एक 7 वर्षीय बच्ची है जो मरीज की भतीजी है। वहीं अन्य दो का संबंध लल्लापुरा हॉटस्पॉट के कोरोना पॉजिटिव मरीज से है, इन दो में एक 32 वर्षीय महिला व 42 वर्षीय पुरुष शामिल है जोकि पूर्व पॉजिटिव मरीज के बहू और बेटे है। गौरतलब है कि बुधवार के बाद जिले में शनिवार तक कोई पॉजिटिव मरीज नही मिला था। वाराणसी में अब तक 81 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है और 30 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव 50 लोगों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ