August 14, 2026

वाराणसी में कोरोना का तांडव – आर पी सिंह

Spread the love

कोरोना अपडेट: वाराणसी में COVID-19 का कहर लगातार जारी, आज सुबह तक मिले इतने संक्रमित

वाराणसी। देश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों में कमी नहीं आ रही है। वहीं वाराणसी में भी प्रतिदिन कोरोना से संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां हर रोज नए मरीजों का मिलना बदस्तूर जारी है। शनिवार की सुबह बीएचयू से मिली रिपोर्ट के अनुसार 109 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। जिसके बाद जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4174 हो गयी है। वाराणसी में अबतक कुल 2205 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अबतक कुल 77 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1892 है।